1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने में असरदार हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही से खाना कर दें शुरू

वजन घटाने में असरदार हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही से खाना कर दें शुरू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 08:59 pm IST

वजन घटाने के लिए कोई आसान से रास्ते की तलाश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। ये ड्राई फ्रूट्स वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे।

Dry Fruits - India TV Hindi
Dry Fruits  Image Source : INSTAGRAM/CHRISTINEOLY

बढ़ा हुआ वजन लोगों की कई बार नींद भी उड़ा देता है। यानी कि सोते जागते दिमाग में सिर्फ एक की चीज घूमती रहती है कि ऐसा क्या करें कि इस बढ़े हुए वजन से छुटकारा मिल जाए। कई बार तो ऐसा होता है कि खाने की कोई चीज सामने आती है तो आप झट से खाने के लिए उठाते नहीं है बल्कि दिमाग में कई सवाल तैरने लगते हैं। जैसे कि इसमें कितनी कैलोरी होगी? कहीं इसे खाने से और मोटापा तो नहीं बढ़ जाएगा? अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं और वजन घटाने के लिए कोई आसान से रास्ते की तलाश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। ये ड्राई फ्रूट्स वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे। 

बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

Almond
Image Source : PINTERESTAlmond

बादाम करेगा वजन घटाने में मदद

बादाम सेहत के लिए बेहतरीन होता है। लेकिन क्या आपको पता है बादाम आपके बढ़े वजन को कंट्रोल करने का काम भी करता है। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर के अलावा कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है और दुबली मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। फाइबर मौजूद होने की वजह से पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है जिसके कारण भूख भी नहीं लगती है। 

असरदार है अखरोट
अखरोट भी वजन को कम करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके कारण भूख कम लगती है और अपने आप वजन घटने लगता है। 

वजन कम करना चाह रहे हैं तो ट्राई कीजिए ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का आसान तरीका

Kishmish
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHY_CORNERKishmish

किशमिश का पानी कम करता है वजन
बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि वेट लॉस में किशमिश का पानी भी असरदार है। इसके लिए बस आप सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश का पानी रोजाना पी लें। ये पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। साथ ही इसे खाने से बार-बार भूख भी नहीं लगती है। 

तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना पीएं अजवायन-जीरा से बनी ये ड्रिंक, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

पिस्ता
वैसे तो आपने कई पकवान के ऊपर पिस्ता गार्निशिंग करने के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है पिस्ता वजन कम करने में भी सहायक होता है। जिसमें फाइबर आपकी मदद करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।