1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में वजन घटाने के लिए अपनाएं लहसुन का ये आसान नुस्खा, जल्द दिखेगा असर

ठंड में वजन घटाने के लिए अपनाएं लहसुन का ये आसान नुस्खा, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2021 09:15 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 09:15 pm IST

सर्दियों में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो लहसुन का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है।

Garlic - India TV Hindi
Garlic  Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_DIERY

बढ़ता वजन एक ऐसी समस्या है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं। कई लोग तो कुछ भी खाने से पहले ये सोचने लगते हैं कि इसे खाने से उनके शरीर में कितनी कैलोरीज बढ़ जाएगी। ये समस्या सर्दियों के मौसम में और ज्यादा इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि इस मौसम में लोग गर्मियों की तुलना में कुछ ज्यादा ही खाने लगते हैं। खान पान की यही आदत वजन को बढ़ा देती है। अगर आप भी सर्दियों में बढ़े वजन की समस्या से परेशान हैं तो आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाकर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें वो घरेलू नुस्खा क्या है और किस तरह से आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करेगा। 

फैटी लिवर से हैं परेशान? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/AMBERBODILYHEALTHGarlic 

लहसुन का पानी 

पेट की चर्बी और बढ़ते वजन से छुटकारा दिलाने में लहसुन का पानी कारगर उपाय है। ये ना केवल आपके शरीर में जमा चर्बी को घटाने का काम करेगा बल्कि सेहत संबंधी की समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। इसके साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार है। 

जानें लहसुन का पानी कैसे घटाएगा वजन
लहसुन में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी,विटामिन बी 6 और मैगनीज होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने का काम करेंगे जिससे अपने आप वजन कंट्रोल हो जाएगा। 

किडनी स्टोन से पीड़ित मरीज ना खाएं ये 4 चीजें, वरना और बढ़ जाएगी समस्या

इस तरह कर सकते हैं लहसुन के पानी का इस्तेमाल
सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद लहसुन की कद्दूकस की गई कलियों का रस निचोड़ लें। अब एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें लहसुन की कलियों का रस के अलावा एक नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पी लें। ऐसा रोजाना करने से अपने आप वजन घटने लगेगा। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।