1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो डाइट में यूं शामिल करें लहसुन और शहद, दोनों का कॉम्बिनेशन करेगा वेट लॉस

Weight Loss: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो डाइट में यूं शामिल करें लहसुन और शहद, दोनों का कॉम्बिनेशन करेगा वेट लॉस

 Published : May 11, 2022 02:06 pm IST,  Updated : May 11, 2022 02:06 pm IST

Weight Loss Tips:आइए जानते हैं लहसुन और शहद किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

Weight Loss Tips- India TV Hindi
Weight Loss Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • लहसुन और शहद का फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा माना गाया है।
  • इसके सेवन से आपका पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है।

Weight Loss Tips: आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। लोग वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाते हैं। कुछ लोग रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो कुछ इटिंग पर रहते हैं जबकि कुछ लोग तो खाना ही कम कर देते हैं। लेकिन बावजूद इसके इन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ असरदार और हेल्दी घरेलू उपाय जिन्हें अपानकर आप आसानी से आपना वजन कम कर सकते हैं। 

 मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण है मेथी-अंजीर सहित ये आयुर्वेदिक चीजें, कंट्रोल होगा शुगर लेवल 

यह असरदार उपाय शहद और कच्चे लहसुन का है। जी हां, दोनों का कॉम्बिनेशन वेट लॉस में काफी फायदेमंद माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं लहसुन और शहद किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

वजन कम करने में कारगर लहसुन और शहद

लहसुन और शहद का फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आपका पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है। अगर आपका  पाचन तंत्र अच्छा रहेगा तो वजन भी तेजी से कम होगा। वजन कम करने के लिए शहद और लहसुन बेस्ट घरेलू नुस्खों में से एक हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मददगार होते हैं। साथ ही इसके सेवन से देर तक भूख भी नहीं लगता है। लहसुन और शहद से न केवल वजन कम होता है, बल्कि इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। 

Uric Acid: लहसुन के जरिए कैसे करें यूरिक एसिड को झट से कंट्रोल? जानिए ये आसान से घरेलू उपाय

वजन कम करने के लिए इस तरह करें लहुसन और शहद का सेवन

  • सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियां लें और इनका छिलका हटा दें।
  • इसके बाद शहद लें। 
  • उसके बाद एक जार में लहसुन डाल दें।
  • अब इसके ऊपर से शहद भी डालें।
  • जब शहद में लहसुन अच्छे से मिक्स हो जाए तो जार को टाइट बंद करके रख दें।
  • उसके बाद इसमें से रोजाना एक लहसुन सुबह खाली पेट सेवन करें।
  • ऐसा करने से वजन कम हो सकता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन में एक लहसुन से ज्यादा ना खाएं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।