1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी में मिलाकर पिएं 3 चीजें, दिखेगा असर

वजन कम करने के लिए ब्लैक कॉफी में मिलाकर पिएं 3 चीजें, दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 05, 2021 08:43 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 08:44 pm IST

जानें ब्लैक कॉफी किस तरह से वजन को घटाने में आपकी मदद करेगी। साथ ही ये भी जानिए कि इसमें ऐसा और क्या मिलाएं जिससे ये और भी असरदार हो जाए।

Black coffee- India TV Hindi
Black coffee Image Source : INSTAGRAM/BUTTAHBREW.COFFEE

अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी, कमर के पास की चर्बी और जाघों में एकट्ठा हुए फैट को घटाना चाहते हैं तो उसमें ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। वजन को बढ़ाना जितना मुश्किल है उतना ही उसे कम करना भी काफी मुश्किल भरा है। वर्क फ्रॉम होम में ज्यादातर लोगों की दिक्कत पेट में इकट्ठा हुआ एक्स्ट्रा फैट है। ये फैट इतना ज्यादा एक जगह जमा हो जाता है कि मानो पेट में बढ़े हुए फैट की अलग अलग पर्त दिखने लगती है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है और आसान से नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो ब्लैक कॉफी उसमें आपकी मदद कर सकती है। जानें ब्लैक कॉफी किस तरह से वजन को घटाने में आपकी मदद करेगी। साथ ही ये भी जानिए कि इसमें ऐसा और क्या मिलाएं जिससे ये और भी असरदार हो जाए।

शहद के साथ ना खाएं 4 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

जानें ब्लैक कॉफी कैसे है असरदार

कॉफी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर आप इसमें जायफल, दालचीनी और नारियल का तेल मिलाएंगे तो ये आपके वजन को कंट्रोल करने में कारगर होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जायफल में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कि वजन को कम करने में सहयता करता है और इससे भूख भी कम लगती है। वहीं दालचीनी हार्मोन्स की मात्रा को बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। 

Black Coffee
Image Source : INSTAGRAM/DGBYTE_Black Coffee

ये 5 आदतें धीरे-धीरे आपके हार्ट को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सतर्क

जानें वेट लॉस कॉफी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • कॉफी
  • दालचीनी
  • जायफल
  • नारियल का तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले करीब एक कप पानी को उबालें
  • इसमें एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच जायफल पाउडर
  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1 चम्मच नारियल का तेल डालें
  • इसके बाद इस पानी को कप में छान लें
  • आपकी वेट लॉस कॉफी तैयार है
  • इसे आप सुबह वॉक या फिर एक्सरसाइज करने से पहले पी लें
  • कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा

 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।