1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. तरंग कृष्णा ने बताए इसके चमत्कारी फायदे

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. तरंग कृष्णा ने बताए इसके चमत्कारी फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 30, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 05:34 pm IST

Kaccha Lahsun Khane Ke Fayde: औषधि गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है। डॉ. तरंग कृष्णा ने सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताया है।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है- India TV Hindi
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है Image Source : FREEPIK

Kaccha Lahsun Khane Ke Fayde: लहसुन जिसे आयुर्वेद में महाऔषधि माना गया है, खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लहसुन में विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। यही कारण है कि आयुर्वेद में लहसुन को नेचुरल एंटीबायोटिक कहा गया है। ठंड के मौसम में इसके नियमित सेवन से शरीर को कई चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में डॉ.तरंग कृष्णा ने सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताया है।

डॉ. तरंग कृष्णा ने बताया सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

इम्यूनिटी

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम का खतरा भी कम रहता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

वेट लॉस में कारगर

लहसुन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसे में सुबह खाली पेट इसका नियमित रूप से सेवन करें।

पाचन तंत्र के लिए

नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।