1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या होता है सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर, स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर कंट्रोल करने का तरीका

क्या होता है सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर, स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर कंट्रोल करने का तरीका

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Ritu Raj
 Published : Nov 28, 2025 09:21 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 09:21 am IST

सर्दियों में मौसम में पुरानी बीमारियां तेज हो जाती है। साथ ही नई बीमारियां भी पनपने लगती है। इस मौसम में सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर भी होता है। ऐसे में यहां जानेंगे सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर क्या होता है और साथ ही स्वामी रामदेव से जानेंगे बीपी, शुगर को कैसे कंट्रोल किया जाए।

स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर कंट्रोल करने का तरीका- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर कंट्रोल करने का तरीका Image Source : PATANJALI/FREEPIK

बर्फ से ढके पहाड़, बागों में बहार, गजक का स्वाद, चाय-पकौड़े, मेथी-बथवे के पराठें, मक्के की रोटी, सरसों दा साग, सर्दियों का मौसम कितना है खुशगवार लेकिन इस सबके बावजूद भी लोग ठंड में उदास रहते हैं और वो भी 10-20 हज़ार लोग नहीं बल्कि 1 करोड़ से ज़्यादा आबादी। जनवरी का महीना हर किसी को पसंद आता है। इस मौसम में खाने के लिए सब्ज़ियों की भरमार रहती है। लेकिन फिर भी इस मौसम में लोग निगेटिविटी से भरे रहते हैं। क्योंकि ठंडी हवाएं बाहर निकलने की इच्छा कम कर देती हैं। लोग घरों में कैद हो जाते हैं, दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलना कम हो जाता है। नतीजा धीरे धीरे अकेलापन और उदासी में घिर जाते है और फिर सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर हावी होने लगता है। अब आप सोच रहे होंगे कि सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर क्या होता है। तो आपको बता दें कि इस मौसम में धूप कम होने से भी लोगों में थोड़ा डिप्रेशन नजर आता है। इसी को सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर यानि SAD भी कहते है। क्योंकि धूप का रिश्ता हॉर्मोंस से होता है जिनसे हमारा मूड कंट्रोल होता हैं।

इसी उदासी की वजह से फिज़िकल एक्टिविटी भी घट जाती है। वजन बढ़ने लगता है। पसीना ना निकलने की सूरत में बीपी हाई होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी के साथ बॉडीपेन से थकावट महसूस होती है। पूरा दिन एनर्जी लो रहती है। इसी कंडीशन को विंटर ब्लूज़ भी कहते हैं। उपर से सर्दी-ज़ुकाम,फ्लू घर घर में आम हैं। इन दिनों ठंडी हवा-प्रदूषण से जोड़ों की दिक्कत-सांस की परेशानी ट्रिगर हो जाती है। ये भी मूड स्विंग्स की वजह बनती हैं। ऐसे में योग-आयुर्वेद के साथ अपना मिज़ाज ज़रूर बदल सकते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव से जानेंगे सर्दी में हाई बीपी को कैसे कंट्रोल करें।

हाई बीपी से होता है इन चीजों का खतरा

हार्ट अटैक

किडनी फेल

डिमेंशिया

ब्रेन स्ट्रोक

हाई बीपी के लक्षण

बार-बार सिरदर्द

ब्रीदिंग प्रॉब्लम

नसों में झनझनाहट

चक्कर आना

कैसे कंट्रोल करें बीपी

खूब पानी पीएं

स्ट्रेस-टेंशन कम लें

खाना समय से खाएं

जंक फूड ना खाएं

6-8 घंटे की नींद लें

फास्टिंग करने से बचे

शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं।

सुबह लहसुन की 2 कली खाएं।

गोभी, करेला, लौकी खाएं।

सर्दी में शुगर के मरीज इस तरह रखें ध्यान

सर्दी में डाइट पर खास ध्यान दें।

खुद को गर्म रखें।

हाई कैलोरी फूड से बचें।

वर्कआउट जरूर करें।

आधा घंटा धूप में बैठें।

शुगर कंट्रोल करने का तरीका

खीरा-करेला-टमाटर का जूस पीएं।

गिलोय का काढ़ा पीएं

मंडूकासन- योगमुद्रासन है फायदेमंद।

15 मिनट कपालभाति करें।

दालचीनी से घटाएं मोटापा

इसके लिए 3-6 ग्राम दालचीनी लें। इसे 200 ग्राम पानी में उबालें और फिर 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। जल्द फर्क दिखेगा।

त्रिफला से मोटापा घटाएं

इसके लिए रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है। साथ ही वजन कम करने में भी सहायक है।

मोटापा घटाने के लिए आजमाएं घरेलू नुस्खे

अदरक-नींबू की चाय पीएं। अदरक फैट कंट्रोल करने में सहायक है।

सिरदर्द और कफ दूर करने के उपाय

सर्दियों में सिरदर्द और कफ होना आम है। इसके लिए 100 ग्राम पानी में 1 चम्मच रीठा डालें। फिर एक चुटकी सोंठ, काली मिर्च पाउडर डालें। इसे छानकर 2-3 बूंद नाक में डालें। तुरंत सिरदर्द और कफ से आराम मिलेगा।

ब्रेन को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड

अखरोट

बादाम

काजू

अलसी

पंपकिन सीड्स

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।