1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खजूर खाकर ही क्यों खोलते हैं रोज़ा, जान लें रमज़ान में इसका क्यों बढ़ जाता है महत्व?

खजूर खाकर ही क्यों खोलते हैं रोज़ा, जान लें रमज़ान में इसका क्यों बढ़ जाता है महत्व?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 12, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 06:33 pm IST

Dates In Roza Iftar: रमज़ान का पाक महीने शुरू हो चुका है। ऐसे में एक से एक पकवान घरों में बनाए जाते हैं, लेकिन रोज़ा खजूर खाकर ही खोला जाता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और खजूर में ऐसा क्या है जो इसे रमजान में और भी महत्वपूर्ण बना देता है।

रमजान में खजूर- India TV Hindi
रमजान में खजूर Image Source : FREEPIK

रमजान के पवित्र महीने में खजूर की डिमांड काफी बढ़ जाती है। मार्केट में आपको एक से एक बेहतरीन क्वालिटी के खजूर मिल जाएंगे।  मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोज़ा रखते हैं। रोज़ा में पूरे दिन बिना खाए-पिए रहना पड़ता है। सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी खाई जाती है और सूरज ढलने के समय इफ़्तार में आप कुछ भी खा सकते हैं। हालांकि दिनभर बिना पानी के रहने के बाद सबसे पहले पानी पीने की ही इच्छा होती है, लेकिन रोज़ा खोलते वक्त सबसे पहले खजूर खाने का ही नियम है। ज्यादातर लोग खजूर खाने के बाद ही रोज़ा खोलते हैं। इसके बाद आप कोई भी चीज खा सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर खजूर खाकर ही रोज़ा क्यों खोला जाता है?

रमज़ान और खजूर का कनेक्शन

इस्लामिक मान्यताओं की मानें तो रमजान में खजूर का सेवन करके रोज़ा खोलने को सुन्नत माना जाता है। मान्यता है कि खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद का पसंदीदा फल था। वो खजूर खाकर ही रोज़ा खोलते थे। पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने को सुन्नत कहा जाता है। इसीलिए मुस्लिम धर्म के लोग अपना रोज़ा खोलने के लिए भी सबसे पहले खजूर का ही सेवन करते हैं। 

सेहत पर खजूर का असर

सेहत के लिहाज से भी खजूर बेहद फायदेमंद है। खजूर को व्रत खोलने के लिए हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। खजूर में नेचुरल स्वीट होती है जो उपवास के बाद तुरंत ऊर्जा देता है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी लो है इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स शुगर के मरीज को भी सीमित मात्रा में खजूर दे देते हैं।

  1. पोषक तत्वों का भंडार- खजूर पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। रोजाना खजूर खाने से पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन मिलते हैं। इसलिए व्रत के बाद खजूर को खाना फायदेमंद माना जाता है।

  2. हाइड्रेशन- खजूर में पानी की मात्री भी होती है इसलिए इसे खाने के बाद काफी देर तक प्यास नहीं लगती है। खजूर शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए उपवास से पहले और बाद में इसे खा सकते हैं।

  3. पाचन ठीक रखे- खजूर पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे पाचन ठीक रहता है। जो लोग दिनभर भूखे रहते हैं उन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जबकि खजूर में पाया जाने वाला फाइबर इन समस्याओं को दूर करता है।

  4. सूजन कम करे- महीनों तक दिन में खाना नहीं खाने और लंबे समय तक भूखे रहने से पेट में सूजन जैसी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है। खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं।

रमज़ान में सेहरी के समय जरूर खाएं ये फल, दिनभर नहीं लेगेगी प्यास, कमजोरी और थकान होगी दूर

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।