1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Yoga Asanas For Healthy Life: इन योगा को रोज़ाना करने से डायबिटीज सहित मोटापा होगा कम, ये समस्याएं भी होंगी दूर

Yoga Asanas For Healthy Life: इन योगा को रोज़ाना करने से डायबिटीज सहित मोटापा होगा कम, ये समस्याएं भी होंगी दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 18, 2022 07:19 pm IST,  Updated : Sep 18, 2022 07:49 pm IST

Yoga Asanas For Healthy Life: रोजाना इन कुछ योगासनों को करने से आपकी सेहत को अद्भुत फायदे मिलेंगे और आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे।

Yoga Asanas For Healthy Life- India TV Hindi
Yoga Asanas For Healthy Life Image Source : INDIA TV

Highlights

  • योग करने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं
  • योग से आप गंभीर बीमारियों को कर सकते हैं कम
  • अर्धमत्स्येन्द्रासन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है

Yoga Asanas For Healthy Life: आजकल की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल ढंग से नहीं रख पा रहे हैं। इस वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अपने लिए महज़ कुछ समय निकाल कर योगा करें इससे आप एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं। योग कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। चलिए आपको बाते हैं योगा की बदौलत आप किन बीमारियों को कंट्रोल कर उनसे छुटकारा पा सकते हैं। 

Ardha Matsyendrasana
Image Source : FREEPIKArdha Matsyendrasana

अर्धमत्स्येन्द्रासन

अर्धमत्स्येन्द्रासन योगा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है। ये योगा ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है और ऊर्जा को बढ़ाता है। साथ ही इसे रोज़ाना करने से पीठ, गर्दन, हाथ और छाती का दर्द दूर होता है।

Paschimottanasana
Image Source : FREEPIKPaschimottanasana

पश्चिमोत्तानासन

यह नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और आलस-थकान को दूर करता है। साथ ही यह शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा साइनस जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यह एक प्रभावी आसन है। चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों से राहत प्रदान करने में भी बहुत लाभकारी है। 

Dandasana
Image Source : FREEPIKDandasana

दंडासन 

सांस संबंधी रोगों के लिए दंडासन बहुत असरदार है। इस योग की बदौलत फेफड़े मजबुत होते हैं। मांसपेशियों और नसों का दर्द कम करने में भी दंडासन का बहुत लाभकारी है। चिंता और तनाव आदि को कम करने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

viparita karani
Image Source : FREEPIKviparita karani

विपरीत करनी आसन

शरीर में होने वाले अलग अलग जगहों के दर्द जैसे पैर दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द को दूर करने में ये आसन बहुत फायदेमंद है। यह महिलाओं में पीरियड्स के दौर ऐंठन को कम करने में भी मददगार है। 

naukasana
Image Source : FREEPIKnaukasana

नौकासन 

इसका अभ्यास करने से वेट लॉस और फैट लॉस दोनों में ही बहुत लाभकारी है। यह तेजी कैलोरी और फैट बर्न करने में मदद करता है। पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है और रीढ़ की हड्डियों में दर्द से छुटकारा दिलाता है। 

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Yoga Tips: कोरोना के बाद देश में हेल्थ क्राइसिस जैसे हालात, स्वामी रामदेव से जानिए स्वस्थ रहने के उपाय

Diabetes: ब्लड शुगर नहीं हो रहा है काबू? डायबिटीज के मरीज इस तरह करें अंजीर का सेवन

Chirata Benefits: चिरायता के सेवन से डायबटीज़ सहित ये गंभीर बीमारियां होंगी अंडर कंट्रोल, ऐसे करें इस्तेमाल 

Diabetes Tips: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा बस एक खीरा, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।