1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. निकलने लगा है कूबड़, पीठ के पॉश्चर को ठीक करने के लिए असरदार ये योगासन

निकलने लगा है कूबड़, पीठ के पॉश्चर को ठीक करने के लिए असरदार ये योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 19, 2024 08:16 am IST,  Updated : Oct 19, 2024 08:16 am IST

अक्सर गलत पॉश्चर में लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से लोगों की पीठ पर कूबड़ निकल आता है। आइए पीठ पर निकले कूबड़ से छुटकारा दिलाने वाले कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।

How to get rid of hunchback?- India TV Hindi
How to get rid of hunchback? Image Source : FREEPIK

लैपटॉप पर काम करते-करते अक्सर लोग अपने पॉश्चर पर ध्यान देना भूल जाते हैं और लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठकर काम करने की गलती कर बैठते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी इस लापरवाही की वजह से आपकी पीठ पर कूबड़ निकल सकता है? अगर आप भी कूबड़ की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। ये योगासन आपके कूबड़ को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

भुजंगासन

हर रोज भुजंगासन करके आप अपनी कूबड़ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस आसन की प्रैक्टिस करने के लिए पेट के बल लेटकर अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें। अब अपने हाथों के बल अपनी छाती को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश कीजिए। रीढ़ की हड्डी के लिए भुजंगासन काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कूबड़ से छुटकारा पाने के लिए अक्सर इस आसन की प्रैक्टिस करने की सलाह दी जाती है।

शलभासन

कूबड़ ठीक करने के लिए आप शलभासन की मदद ले सकते हैं। जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जांघों के नीचे रखें और सिर, गर्दन और मुंह को सीधा रखें और फिर गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। इस पॉश्चर में कुछ देर रहें और फिर सांस छोड़ते हुए पैरों को नीचे ले आएं। हर रोज इस आसन की प्रैक्टिस करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

बालासन

बालासन आपके पॉश्चर को काफी हद तक ठीक कर सकता है। इस आसन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं। अब अपनी कलाइयों को अपने कंधों के नीचे रखें और अपने माथे को जमीन पर टिकाकर अपनी बाहों को सामने की तरफ फैलाएं। आपको इस आसन में लगभग एक मिनट तक रहना है और साथ-साथ गहरी सांस लेनी है। बालासन की वजह से आपको अपनी रीढ़ और कंधों पर खिंचाव महसूस होगा और धीरे-धीरे आपका कूबड़ कम होने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।