नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल पास कर दिया गया। पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने के प्रावधान वाला संविधान (122वां संशोधन) विधेयक-2014 बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 336 और विपक्ष में 11 मत पड़े। मतदान के दौरान 10 सदस्य अनुपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि विधेयक जरूरत के मुताबिक दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ है।
आपको बता दें कि राज्यों के तमाम विरोध के चलते जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) को लागू करने का फैसला अभीतक अटका पड़ा है। अगर इस कानून पर संसद की मुहर लगती है तो अब देश भर में बनने वाले तमाम शुल्कों पर नागरिकों को सिर्फ एक कर देना होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस नए कानून को अप्रैल 2016 तक लागू करना चाहती है।
सरकार जीएसटी को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जल्द ही जीएसटी को लेकर एक पोर्टल उपलब्ध होगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए के लिए एक साझा ऑनलाइन नेटवर्क बनाने पर सभी राज्य सहमत हो गए हैं। इस काम के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय 310 करोड़ रुपए उपलब्ध कराएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या है जीएसटी?