1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल फीस जमा ना करने पर 19 छात्रों को बनाया बंधक

स्कूल फीस जमा ना करने पर 19 छात्रों को बनाया बंधक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 03:05 pm IST

हैदराबाद: अभिभावकों द्वारा समय पर स्कूल की फीस जमा करने में नाकाम रहने पर यहां के एक निजी स्कूल ने कम से कम 19 छात्रों को अपने परिसर में एक घंटा से अधिक समय तक

19 students made mortgages for not depositing school fees- India TV Hindi
19 students made mortgages for not depositing school fees

हैदराबाद: अभिभावकों द्वारा समय पर स्कूल की फीस जमा करने में नाकाम रहने पर यहां के एक निजी स्कूल ने कम से कम 19 छात्रों को अपने परिसर में एक घंटा से अधिक समय तक कथित रूप से बंधक बनाकर रखा। इन छात्रों में कुछ पांच वर्ष की आयु के भी थे। हयातनगर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर जे नरेंद्र गौड़ ने आज बताया कि कल स्कूल प्रबंधन ने इन छात्रों को वार्षिक परीक्षा में उपस्थित होने से भी रोकने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंधक बनाये गये छात्रों में से कुछ पहली कक्षा के छात्र थे। इंस्पेक्टर ने बताया, उन्हौंने (स्कूल प्रबंधन ने) छात्रों को बंधक बना लिया और उन्हें यह कहकर परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी कि उनके अभिभावकों ने स्कूल की फीस देने में देरी की। पुलिस के दखल के बाद छात्रों को रिहा किया गया और परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक छात्र के माता पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाने) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत