1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में शादी समारोह में दीवार गिरी, चार बच्चों सहित 25 की मौत

राजस्थान में शादी समारोह में दीवार गिरी, चार बच्चों सहित 25 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 09:06 am IST,  Updated : May 11, 2017 10:01 am IST

अचानक आए तेज तूफ़ान और बारिश से बचने के लिए लोग मैरिज होम की दीवार की ओट में खड़े हो गये तभी अचानक लगभग 80 फुट लम्बी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे यह सभी लोग दीवार के नीचे दब गए।

Rajasthan_Marriage- India TV Hindi
Rajasthan_Marriage

नई दिल्ली: बुधवार को राजस्थान के भरतपुर ज़िले में तूफान ने एक शादी समारोह को मातम में बदल दिया। यहां एक ' मैरिज हॉल' की दीवार गिर जाने से 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 28 लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को भरतपुर के जिला अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में  भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब सेवर के मैरिज हॉल में जयपुर के जौहरी बाजार निवासी दीप चन्द के बेटे धर्मेन्द्र की शादी का  कार्यक्रम चल रहा था। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)

अचानक आए तेज तूफ़ान और बारिश से बचने के लिए लोग मैरिज होम की दीवार की ओट में खड़े हो गये तभी अचानक लगभग 80 फुट लम्बी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे यह सभी लोग दीवार के नीचे दब गए।  तुरंत आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकाला। हादसे के बाद पूरे शहर में मातम छाया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार, अन्नपूर्णा शादी घर में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने से मलबे के नीचे दब जाने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य जख्मी हो गए। मृतकों में, 11 पुरूष, आठ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। मृतकों और घायलों में जयपुर से आई बारात के बाराती भी शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंदरा राजे ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत