1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं, 11 रद्द

कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं, 11 रद्द

 Written By: IANS
 Published : Jan 11, 2017 11:15 am IST,  Updated : Jan 11, 2017 11:15 am IST

उत्तरी भारत में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 को रद्द कर दिया गया है।

26 trains delayed due to dense fog in delhi ncr- India TV Hindi
26 trains delayed due to dense fog in delhi ncr

नई दिल्ली: उत्तरी भारत में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, सात रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

रद्द की गई रेलगाड़ियों में अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस, नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सेंट्रल केरल एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली ए.पी. एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शामिल हैं।

इनके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-चेन्नई सेंट्रल जी.टी. एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद डेक्कन दक्षिण एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणासी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-सियालदाह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब और कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी को भी रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत