1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: इनकम टैक्स का छापा, 5 करोड़ 70 लाख की नई करेंसी जब्त

कर्नाटक: इनकम टैक्स का छापा, 5 करोड़ 70 लाख की नई करेंसी जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2016 06:16 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 10:14 pm IST

कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर 5 करोड़ 70 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही 90 लाख रुपये के पुराने नोट और 32 किलो सोने-चांदी के गहने भी मिले हैं।

Currency- India TV Hindi
Currency Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर 5 करोड़ 70 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही 90 लाख रुपये के पुराने नोट और 32 किलो सोने-चांदी के गहने भी मिले हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इनकम टैक्स की टीम ने बाथरुम में बने सिक्रेट लॉकर से इतनी बड़ी रकम और जेवर बरामद किया है। खुफिया सूचना के आधार पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले भी देश के अन्य हिस्सों में इनकम टैक्स के छापे में बड़ी संख्या में नई करेंसी जब्त की गई है। 

छापे में क्या-क्या मिला

  • इनकम टैक्स विभाग ने हवाला कारोबारी के चित्रदुर्ग और हुबली स्थित ठिकानों पर छापा मारा
  • हवाला कारोबारी ने बाथरूम में बने एक सिक्रेट चैम्बर में पैसा और गहनों को छिपाकर रखा था
  • 5.7 करोड़ रुपये के 2000 के नए नोट और 90 लाख के पुराने नोट जब्त किए गए
  • 32 किलो सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत