1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 6 आतंकवादियों की मौत

उत्तर कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 6 आतंकवादियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2016 11:29 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 11:33 pm IST

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग अलग मुठभेड़ों में आज 6 आतंकवादी मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने

encounter- India TV Hindi
encounter

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग अलग मुठभेड़ों में आज 6 आतंकवादी मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर दोबवान वन क्षेत्र में एक तलाश अभियान शुरू किया जिसके बाद लोलाब इलाके में हुई पहली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

तलाश अभियान जारी रहने के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि शाम को दृग्मुल्ला इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि कि सुरक्षा बलों ने दृग्मुल्ला के वातरखानी वनों में एक आतंकवादी के मौजूद होने की खबर मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि वहां बीच बीच में दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। अभियान अब भी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत