1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: नाव पलटने से 9 की मौत, 11 को बचाया गया

तमिलनाडु: नाव पलटने से 9 की मौत, 11 को बचाया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 27, 2017 06:57 am IST,  Updated : Feb 27, 2017 06:57 am IST

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के तिरुचेंदूर के निकट मनपाडु के समंदर में सैलानियों को ले जा रही एक नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 को बचा लिया

Tamilnadu, Boat capsizes- India TV Hindi
Tamilnadu, Boat capsizes

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के तिरुचेंदूर के निकट मनपाडु के समंदर में सैलानियों को ले जा रही एक नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 को बचा लिया गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है। 

जिला पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार शाम पांच से छह बजे के बीच हुआ। बोट पर मंदिर दर्शन करने जा रहे यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के तहत बोट पर तीन परिवार के करीब बीस से पच्चीस लोग सवार थे। बोट का मालिक धनसिंह है और दुर्घटना के वक्त बोट सेल्वम नाम का शख्स चला रहा था। 

समुद्र तट से बोट के निकलने के दस मिनट बाद ही यह पलट गई। यात्री मदद के लिए छटपटाने लगे। इससे पहले मदद पहुंच पाती 9 लोगों की मौत हो गइ जिनमें दो बच्चे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर गए। राहत व बचाव कार्य को तेजी से लागू किया गया। समुद्र से 11 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराय गया है। अन्य की खोज जारी है। 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। यात्रियों के अधिक भार की वजह से बोट पलट गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत