1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बूढ़ी मां ने मांगा खाना तो बेटे ने काट दी गर्दन

बूढ़ी मां ने मांगा खाना तो बेटे ने काट दी गर्दन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 09:24 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 09:24 pm IST

जिले के आदिवासी बहुल किंदरई थाना क्षेत्र के पाटन गांव में कलयुगी बेटे ने खाना मांग रही वृद्ध मां की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Murder
- India TV Hindi
Murder

सिवनी (मप्र): जिले के आदिवासी बहुल किंदरई थाना क्षेत्र के पाटन गांव में कलयुगी बेटे ने खाना मांग रही वृद्ध मां की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने वाली इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किंदरई थाना प्रभारी चूणामणि शुक्ला ने शुक्रवार को यहां बताया कि मृतका की पहचान सुनिया बाई 65 के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर मृतका का बेटा विपतलाल गौंड 45 शराब के नशे में घर लौटकर आया। घर में मौजूद वृद्ध मां ने जब बेटे से खाना मांगा, तो उसने खाना देने से इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मां और बेटे के बीच कहासुनी हो गई। आवेश में आकर शराबी बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी के वार से वृद्ध मां की गर्दन धड़ से अलग कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी की पत्नी और बेटी मजदूरी करने खेत पर गए थे। शुक्ला ने बताया कि सुनिया बाई की चीख सुनकर पड़ोसियों और ग्राम कोटवार ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज लखनादौन की अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत