1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोप पत्र दाखिल, ये हैं आरोपी

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोप पत्र दाखिल, ये हैं आरोपी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 06:37 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 06:37 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल जेम्स और दो अन्य के खिलाफ एक ताजा चार्जशीट दाखिल किया है।

agustawestland- India TV Hindi
agustawestland

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल जेम्स और दो अन्य के खिलाफ एक ताजा चार्जशीट दाखिल किया है। इससे पहले 9 जून को मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई गुजरात कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर चुकी है। यह एसआईटी इस बात की जांच करेगा कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के लिए किन-किन लोगों को रिश्वत दी गई है।

करीब 1300 पेजों की अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र के लिए ईडी के समतुल्य) विशेष धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) अदालत के समक्ष इसी हफ्ते पेश की गई। इसमें कहा गया है कि एजेंसी की जांच में सामने आया है कि मिशेल को अगस्ता वेस्टलैंड से तीन करोड़ यूरो (करीब 225 करोड़ रुपए) मिले।

इसमें कहा गया है कि यह राशि वास्तविक लेनदेन की आड़ में कंपनी द्वारा दी गयी ‘रिश्वत’ है जो कंपनी के पक्ष में 12 हेलकीप्टरों का सौदा कराने के लिए दी गयी। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि अदालत के जल्दी ही पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेने की संभावना है। इस मामले में ईडी और सीबीआई तीन बिचौलियों की जांच कर रही हैं जिनमें मिशेल के अलावा जी हश्के और कालरे गेरोसा शामिल हैं। दोनों एजेंसियों ने अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद मिशेल के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस या वैश्विक गिरफ्तारी वारंट अधिसूचित किए हैं।

क्या है अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला

- यह है 2010 का वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाला

- फिनमेकैनिका से 3600 करोड़ का सौदा किया गया
- 12 हेलीकॉप्टरों का सौदा किया गया
- मिलान की अदालत से आया फ़ैसला
- घूसखोरी के साफ़ सबूत : अदालत की ओर से कहा गया
- पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिले पैसे
- कुल 3 करोड़ यूरो की घूस दी गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत