1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIADMK विधायकों ने 8 दिन ठहरने के बाद रिजॉर्ट छोड़ना शुरू किया

AIADMK विधायकों ने 8 दिन ठहरने के बाद रिजॉर्ट छोड़ना शुरू किया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 05:24 pm IST

चेन्नई: पार्टी महासचिव वीके शशिकला का समर्थन कर रहे अन्नाद्रमुक विधायकों ने यहां के नजदीक स्थित उस रिजार्ट को छोड़ना आज शुरू कर दिया जहां उन्होंने पिछले आठ दिनों से डेरा डाल रखा था। यह

resort- India TV Hindi
resort

चेन्नई: पार्टी महासचिव वीके शशिकला का समर्थन कर रहे अन्नाद्रमुक विधायकों ने यहां के नजदीक स्थित उस रिजार्ट को छोड़ना आज शुरू कर दिया जहां उन्होंने पिछले आठ दिनों से डेरा डाल रखा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब राज्यपाल विद्यासागर राव ने शशिकला के वफादार और अन्नाद्रमुक के विधायक दल के नेता इदापड्डी के. पलानिस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

लोकसभा के उप सभापति एम. थंबिदुरई ने यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर रिजार्ट परिसर में पत्रकारों को बताया, सभी विधायक यहां से रवाना हो रहे हैं। धर्म की जीत हुई है। यह पूछे जाने पर क्या उनकी पार्टी विधायकों के ओ. पनीरसेल्वम की अगुवाई वाले में खेमे में जाने को लेकर अब भी चिंतित है, उन्होंने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं और पलानिस्वामी का समर्थन कर रहे हैं। थंबिदुरई ने कहा, सभी सांसद भी हमारे साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि पनीरसेल्वम के शशिकला के खिलाफ बगावत करने के एक दिन बाद 8 फरवरी को सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने उस रिजार्ट में पहुंचना शुरू कर दिया था। पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया था कि इन विधायकों को उनकी इच्छा के बगैर वहां ठहरने को बाध्य किया गया।

श्रीवैगुंडम के विधायक एस.पी. षणमुगनाथन ने 10 फरवरी को पुलिस में एक शिकायत कर दावा किया था कि अन्नाद्रमुक विधायकों को शशिकला के निर्देशों पर अवैध रूप से रोककर रखा गया है। पुलिस ने मदुरै दक्षिण के विधायक एसएस श्रवणन की शिकायत पर 12 फरवरी को शशिकला और पलानिस्वामी के खिलाफ अपहरण और गलत ढंग से रोककर रखने का मामला दर्ज किया था।

हालांकि, जब इन विधायकों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपनी इच्छा से वहां ठहरे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत