1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया में होगा राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 जितना किराया!

एयर इंडिया में होगा राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 जितना किराया!

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2016 09:14 am IST,  Updated : Jul 11, 2016 09:14 am IST

एयर इंडिया ने अपनी प्रमुख घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों में किराया घटाकर राजधानी रेलगाड़ियों के AC- 2 टायर के किरायों के बराबर लाने का फैसला किया है।

air india- India TV Hindi
air india

नई दिल्ली: सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपनी प्रमुख घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों में किराया घटाकर राजधानी रेलगाड़ियों के AC- 2 टायर के किरायों के बराबर लाने का फैसला किया है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य ज्यादा यात्रियों को आकर्षित करना है।

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि इसका उद्देश्य आखिरी बची सीटों को भरने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को आखिरी क्षणों में आसमान छूते किरायों की समस्या से बचाना है।

इस निर्णय के तहत एयर इंडिया के दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु मार्गों पर उड़ानों के प्रस्थान के चार घंटे पहले किराया कम किया जाएगा। दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में एसी 2 का किराया 2870 रुपये, जबकि दिल्ली-चेन्नई का किराया 3905 रुपये है।

इसी तरह दिल्ली से कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु राजधानी का किराया क्रमश: 2890 रुपये व 4095 रुपये है। लोहानी ने कहा कि इस समय एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में 74 प्रतिशत सीटें भरी रहती हैं। प्रमुख मार्गों पर यह आंकड़ा लगभग 80 प्रतिशत तक रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत