1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए आज वेबसाइट, App की होगी शुरुआत

आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए आज वेबसाइट, App की होगी शुरुआत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2016 07:36 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 07:36 am IST

लोक प्रसारक प्रसार भारती आज आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल App की शुरुआत करेगी जिसके माध्यम से दुनियाभर में इस भाषा को बोलने वालों तक पहुंच बनाई जा सकेगी।

akashvani to start website and mobile app in baloch language- India TV Hindi
akashvani to start website and mobile app in baloch language

नई दिल्ली: लोक प्रसारक प्रसार भारती आज आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल App की शुरुआत करेगी जिसके माध्यम से दुनियाभर में इस भाषा को बोलने वालों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश बलूची वेबसाइट और मोबाइल App की शुरुआत करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि आकाशवाणी (AIR) का विदेशी सेवा विभाग विभिन्न भाषा सेवाओं के लिए अपने मौजूदा शॉर्टवेव ट्रांसमिशन के लिहाज से अतिरिक्त प्लेटफॉर्म तलाशने के प्रयासों के तहत बलूची भाषा सेवा के लिए एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप शुरू कर रहा है। मई, 1974 से बलूची भाषा में प्रसारण हो रहा है।

आकाशवाणी की वेब सेवा को इस भाषा में शुरू करने का कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण की पृष्ठभूमि में उठाया गया है जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार के मुद्दे को उठाया था।

आकाशवाणी के इन प्रयासों से पहले डीडी न्यूज ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता बी बुगती का साक्षात्कार लेने के लिए अपनी एक टीम जेनेवा भेजी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत