1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में अकाल से हुई मौतों के लिए चांडी को माफी मांगनी चाहिए: शाह

केरल में अकाल से हुई मौतों के लिए चांडी को माफी मांगनी चाहिए: शाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 03:47 pm IST,  Updated : May 15, 2016 03:47 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि केरल के आदिवासी इलाकों में गरीबी और अकाल से बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री ओमन चांडी को माफी मांगनी चाहिए।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

तिरूवनंतपुरम: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि केरल के आदिवासी इलाकों में गरीबी और अकाल से बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री ओमन चांडी को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमालिया-केरल वाले बयान को लेकर उनसे चांडी की ओर से माफी की मांग किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अमित शाह ने कहा, तुलना करने की बात छोड़िए। मैं कल दो बच्चों की मौत के बारे में बता रहा हूं। मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। बच्चे मर रहे हैं। क्या यह केरल का मुद्दा नहीं है?

उन्होंने कहा, मुद्दा यह नहीं है कि किसी ने क्या कहा है। मुद्दा अकाल से हो रही मौतों और आदिवासी बच्चों की हालत के बारे में है। भाजपा अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात में अकाल से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, गलत बयानबाजी मत करिए। अगर आपके पास डाटा है तो वो दिखाइए। साल 2013 में एक अंग्रेजी पत्रिका ने केरल में अकाल के बारे में एक रिपोर्ट छापी थी। शाह ने दावा किया कि संवेदनहीन मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए जवाब दिया कि लोग मर रहे है क्योंकि वे ठीक से खाना नहीं खा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत