1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'बकवास करने वाले' योगी और साध्वी को जेल में डाल देना चाहिए: अनुपम खेर

'बकवास करने वाले' योगी और साध्वी को जेल में डाल देना चाहिए: अनुपम खेर

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2016 08:40 am IST,  Updated : Mar 07, 2016 08:40 am IST

अनुपम खेर ने कहा है कि 'बकवास करने वाले' योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को बीजेपी से बाहर किया जाना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

कोलकाता: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि 'बकवास करने वाले' योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को बीजेपी से बाहर किया जाना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।

खेर ने कहा, 'हैं कुछ लोग ऐसे, पार्टी में जो बकवास करते हैं, चाहे वो साध्वी हों या योगी हों.. उनको अंदर कर देना चाहिए और उनको निकाल देना चाहिए।' उन्होंने कहा, '...मगर आप पूरे देश के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते कि हमारे देश में असहिष्णुता है।' खेर शनिवार को कोलकाता में 'दि टेलीग्राफ नेशनल डिबेट' में असहिष्णुता पर बोल रहे थे।

खेर ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रतिद्वंदी पार्टी में लोग सबसे ज्यादा खराब चीजें बोलते हैं। उन्होंने कहा, 'आपके सांसद दिग्विजयजी ने दूसरे सांसद के बारे में सबसे खराब चीजें कही थीं... उससे ज्यादा कुछ और घृणास्पद नहीं हो सकता। मेरे पास वह सूची नहीं है कि किसने क्या बोला और मैं उनका बचाव नहीं कर रहा, जिन्होंने बकवास किया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत