1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे के Covid डिब्बों में सैन्य बलों के जवान करेंगे कोरोना मरीजों की देखभाल

रेलवे के Covid डिब्बों में सैन्य बलों के जवान करेंगे कोरोना मरीजों की देखभाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 07:37 pm IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'मैं दिल्ली के लोगों को जानकारी देना चाहता हूं कि कोरोना के मरीजों के लिए 1000 बिस्तरों और 250 आईसीयू वाला अस्पताल डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह अस्पताल सुरक्षाबलों के हाथ में होगा, यह कोविड केयर सेंटर अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।'

Armed forces men to take care corona patients in Railways Covid Coaches- India TV Hindi
Armed forces men to take care corona patients in Railways Covid Coaches Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार (23 जून) को ट्विट कर कहा कि 'रेलवे कोच में भर्ती कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए सुरक्षाबलों को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के अस्पतालों में राज्य सरकार के आग्रह पर 8000 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं।' 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक अन्य ट्विट में कहा कि 'मैं दिल्ली के लोगों को जानकारी देना चाहता हूं कि कोरोना के मरीजों के लिए 1000 बिस्तरों और 250 आईसीयू वाला अस्पताल डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह अस्पताल सुरक्षाबलों के हाथ में होगा, यह कोविड केयर सेंटर अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत