1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्‍मति से लिया आयोध्‍या विवाद पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्‍मति से लिया आयोध्‍या विवाद पर फैसला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2019 10:41 am IST,  Updated : Nov 09, 2019 10:41 am IST

गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 16 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी

Ayodhya Verdict unanimous all 5 judges- India TV Hindi
Ayodhya Verdict unanimous all 5 judges Image Source : AYODHYA VERDICT UNANIMOUS

नई दिल्‍ली। 70 साल से विवादित अयोध्‍या मसले पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्‍मति से फैसला लिया है। प्रधान न्‍यायाधीश ने अयोध्‍या मामले पर अंतिम फैसला पढ़ने से पहले बताया कि यह फैसला सभी पांच जजों ने सर्वसम्‍मति से लिया है।

गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 16 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में न्यायालय ने 40 दिन तक दलीलें सुनी थीं। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत