1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आजम बोले मुस्लिम दुखी, शिवसेना बोली रोकते हैं तो अमेरिका जाते क्यों हैं शाहरुख

आजम बोले मुस्लिम दुखी, शिवसेना बोली रोकते हैं तो अमेरिका जाते क्यों हैं शाहरुख

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 06:21 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 06:21 pm IST

अमेरिका के एक हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान को रोक लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने मुसलमानों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की है।

Azam Khan- India TV Hindi
Azam Khan Image Source : PTI

रामपुर: अमेरिका के एक हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान को रोक लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां ने मुसलमानों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की है। खां ने शुक्रवार शाम यहां संवाददाताओं से कहा मोदी जी हमें यहां शांति से जीने नहीं दे रहे हैं और वहां अमेरिका में प्रधानमंत्री के मित्र बराक ओबामा हमें जीने नहीं देंगे। उन्होंने कहा हम (मुस्लिम) बहुत ज्यादा व्यथित हैं और नहीं जानते कि कहां जाना है।

अपनी बात पर जोर देने के लिए सपा नेता ने एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म के गीत की दो पंक्तियां सुनाईं समझेगा कौन यहां, दर्द भरे दिल की जुबां, जाएं तो जाएं कहां। गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर किए गए हमले के बारे में सपा नेता ने कहा कि गोलियों के उपयोग को जायज नहीं ठहराया जा सकता चाहे वह सही कारणों से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पटरी पर है और पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ शीघ्रता से कार्रवाई कर रहा है। राज्य के शहरी विकास मंत्री खां ने कहा अगर अपराध होते हैं तो तत्काल कार्रवाई कर अपराधियों को जेल में बंद कर दिया जाता है। राज्य में कानून व्यवस्था सही है। बसपा विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कई राजनीतिग्यों को अपना बेहतर भविष्य केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा में नजर आता है।

शाहरूख ्यों जाते हैं अमेरिक: शिवसेना

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को रोके जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि अमेरिका में एक और अपमान होने के बाद शाहरूख को स्वाभिमानी रख दिखाते हुए भारत लौट आना चाहिए था। उनका यह कदम अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता। पिछले सात साल में शाहरूख को अमेरिका के किसी हवाईअड्डे पर तीसरी बार रोके जाने के बारे में शिवसेना ने कहा कि ऐसा बार-बार होने के बावजूद यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, अमेरिका के अधिकतर बड़े हवाईअड्डों पर शाहरूख के साथ ऐसा होना आम बात है। फिर भी यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं...सिर्फ अपमान करवाने के लिए। शिवसेना ने कहा, उन्हें स्वाभिमानी रख दिखाते हुए लौट आना चाहिए था और अमेरिका को बताना चाहिए था कि यदि तुम इस तरह से मेरा अपमान करने वाले हो तो मैं तुम्हारे देश में कदम नहीं रखूंगा। शाहरूख को कल लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ समय के लिए रोक लिया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत