1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: नीचे बारात और ऊपर आघात, बारात देखने के दौरान गिरा छज्जा

Video: नीचे बारात और ऊपर आघात, बारात देखने के दौरान गिरा छज्जा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 06:14 pm IST,  Updated : May 15, 2016 06:15 pm IST

कानपुर: यूपी के कानपुर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। कानपुर में एक दो मंजिला इमारत की बालकॉनी गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी महिलाएं मोहल्ले में आई बारात को देखने

building collapse- India TV Hindi
building collapse Image Source : INDIA TV

कानपुर: यूपी के कानपुर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। कानपुर में एक दो मंजिला इमारत की बालकॉनी गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी महिलाएं मोहल्ले में आई बारात को देखने मकान की छत पर चढ़ीं थी लेकिन छज्जा ज्यादा वजन होने की वजह से भरभरा कर गिर गया। हादसे में 4 दर्जन से ज्यादा महिलाएं ज़ख्मी हुई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कानपुर के रूरा थाना इलाके की हैं जहां मोहल्ले में रफीक की बेटी खुशबू की बारात आई थी। बैंड बज रहे थे, ढोल- नगाड़े के साथ ही डीजे की धुन पर बाराती डांस कर रहे थे और पूरा मोहल्ला बारात का इस्तक़बाल कर रहा था। कई महिलाएं एक दो मंजिला मकान की बालकनी से बारात को देख रहीं थी। कुछ महिलाओं को बालकनी में जगह नहीं मिली तो वो दूसरी मंजिल के छज्जे पर पहुंच गई।

बारात रफीक के घर के करीब पहुंच चुकी थी और इसी दौरान छज्जा भरभरा कर गिर गया। दर्जनों महिलाएं बालकनी में खड़ी थी और नीचे वाली बॉलकनी में खड़ी दर्जनों महिलाएं भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसा होते ही हड़कंप मच गया जब तक कोई कुछ समझ पाता दर्जनों महिलाएं घायल हो चुकी थीं, जिनमें से कई को गंभीर चोट आई थीं। आनन-फानन में डीजे बंद करवाया गया और घायलों को अस्पताल ले जाने का इंतज़ाम किया गया।

हादसे का ये लाइव वीडियो बारात में मौजूद एक शख्स ने बनाया। फिलहाल मोहल्ले में आई बारात विदा हो चुकी है लेकिन बारातियों के डांस देखने के दौरान हुआ ये हादसा कई लोग ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत