1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने NDA सांसदों से कहा, ''लोगों को नोटबंदी के फायदे बताएं''

PM मोदी ने NDA सांसदों से कहा, ''लोगों को नोटबंदी के फायदे बताएं''

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 07:26 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों से कहा है कि वे सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के बारे में लोगों को जानकारी दें।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों से कहा है कि वे सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के बारे में लोगों को जानकारी दें। ज्ञात सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे विपक्ष के आरोपों को खारिज करने के लिए रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के फैसलों के बारे में लोगों को जानकारी दें।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी संसदीय दल द्वारा इस सिलसिले में NDA सांसदों को एक संदेश भेजा गया है। बीजेपी संसदीय दल के प्रमुख मोदी हैं। इस संदेश में सांसदों से कहा गया है कि वे नोटबंदी के मुद्दे पर सभाओं को संबोधित करें, पर्चे बांटें, प्रेस विज्ञप्तियां जारी करें। नोटबंदी के मामले में वित्त मंत्रालय के दिशानिर्देशों की मदद से अपनी बात रखें।

बीजेपी सांसदों से अनौपचारिक रूप से कहा गया है कि वे सप्ताहांत 19 और 20 नवंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएं और लोगों की नोटबंदी से जुड़ी किसी भी चिंता का निवारण करें। लोगों को बताएं कि लंबे समय में इस फैसले का लाभ होगा और अभी की परेशानियां कुछ दिन की हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत