1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल: भाजपा उपाध्यक्ष 3 दिन की पुलिस हिरासत में

बंगाल: भाजपा उपाध्यक्ष 3 दिन की पुलिस हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : Jan 15, 2017 08:48 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 08:50 pm IST

कोलकाता: यहां की एक अदालत ने रविवार को बंगाल इकाई के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मजूमदार पर स्कूल सर्विस कमीशन के अभ्यर्थियों

bjp- India TV Hindi
bjp

कोलकाता: यहां की एक अदालत ने रविवार को बंगाल इकाई के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मजूमदार पर स्कूल सर्विस कमीशन के अभ्यर्थियों से रुपये लेने का आरोप है। अभ्यर्थियों से रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विधाननगर अदालत में न्यायाधीश ने बचाव पक्ष के वकील की जमानत याचिका खारिज कर मजूमदार को जेल भेजने का आदेश दिया। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा नेता को शिकायतकर्ता अरूप रतन रॉय की शिकायत पर विधाननगर उत्तरी पुलिस थाने में सात घंटे की गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेताओं ने अदालत परिसर में शिकायतकर्ता रॉय पर हमला बोलते हुए कहा कि वह टीईटी परीक्षा का अभ्यर्थी नहीं है, उसे शिकायत करने का क्या हक है।

उन्होंने कहा, "शिकायतकर्ता खुद टीईटी परीक्षा का परीक्षार्थी नहीं है। यह पूरी तरह एक साजिश है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत