1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में पुलिस अकादमी की निर्माणाधीन इमारत ढही, 1 की मौत

भोपाल में पुलिस अकादमी की निर्माणाधीन इमारत ढही, 1 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 02:31 pm IST

भोपाल: शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में कल देर शाम केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी सीएपीटी की निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी और 16 श्रमिक घायल हो

Bhopal- India TV Hindi
Bhopal

भोपाल: शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में कल देर शाम केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी सीएपीटी की निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी और 16 श्रमिक घायल हो गये। घायल श्रमिकों में तीन महिलायें भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक दक्षिण सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज बताया कि रायसेन रोड कान्हासैया गांव के पास सीएपीटी का भवन तीन माह से निर्माणाधीन था। इसकी तीसरी मंजिल पर बीम डालने का काम चल रहा था। देर शाम बीम का दाहिना भाग चटक गया और जब तक मजदूर संभलते, तब तक बीम भरभरा कर नीचे आ गिरी। बीम के वजन से भवन की निचली दो मंजिलें भी टूटती चली गयीं।

उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से एक मजदूर मतलू कोड़ा 35 गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गयी। बहुगुणा ने बताया कि हादसे बाद देर रात तक मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम चलता रहा। हादसे में घायल 16 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भवन निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को दो लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पचास-पचास हजार और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत