1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को 3 बार बोल दिया 'तलाक'

बिहार: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को 3 बार बोल दिया 'तलाक'

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2017 03:46 pm IST,  Updated : May 10, 2017 03:47 pm IST

बिहार में बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन बार 'तलाक' बोलकर छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने शौहर को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए, जिसके बाद उसने पत्नी को 'तीन तलाक' दे दिया। प

triple talaq- India TV Hindi
triple talaq

बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन बार 'तलाक' बोलकर छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने शौहर को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए, जिसके बाद उसने पत्नी को 'तीन तलाक' दे दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वीरपुर पश्चिमी पंचायत की रहने वाली रुबेदा खातून का 22 साल पूर्व मोहम्मद शकील से निकाह हुआ था। इस दौरान मोहम्मद शकील को शराब की लत लग गई। छह बच्चों की मां रुबेदा इधर-उधर काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। ग्रामीणों का कहना है कि शकील अक्सर अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर पैसे की मांग करता था और नहीं देने पर उसकी पिटाई करता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को शकील ने अपनी पत्नी से पैसे की मांग की। जब उसने पैसे नहीं दिए तो वह तीन बार 'तलाक' बोलकर चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रुबेदा ने पुलिस से गुहार लगाई।

वीरपुर के थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि रुबेदा के बयान पर पति के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप में वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तत्काल मामले में आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया। वह पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में पति पर 'तलाक' देने का आरोप भी लगाया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत