नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में लोग आज भी गर्मी से परेशान रहे। राजस्थान के बीकानेर और उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर और श्रीगंगानर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चुरू में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। तेलंगाना में दूरदराज के इलाकों में भीषण गर्मी थी। हालांकि हैदराबाद में कहीं कहीं बारिश हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के बुलिटेन में कहा गया, आदिलाबाद, निजामाबाद, मनगर, मेडक और खम्माम जिलों के दूरदराज के इलाकों में आगामी 48 घंटों में लू चलने की संभावना है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 9 मई को जारी किये गए ताजा आंकड़े के अनुसार तेलंगाना में गर्मी के कारण करीब 260 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में सर्वाधिक लोगों 80 की मौत नालगोंडा जिले में हुई है। हालांकि ओडिशा में भी मौसम गर्म रहा लेकिन तटीय जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बोलांगीर में राज्य का दिन का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 37 डिग्री दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में मौसम सुहावना रहा और वहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया। हरियाणा के हिसार में रातभर 1.3 मिमी बारिश के बावजूद वहां राज्य का सर्वाधिक 44 डिग्री तापमान रहा।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी रातभर 0.7 मिलीमीटर बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.