1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आन्ध्र प्रदेश: पटाखा कारखाने में विस्फोट से 2 की मौत, 11 अन्य घायल

आन्ध्र प्रदेश: पटाखा कारखाने में विस्फोट से 2 की मौत, 11 अन्य घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 12:44 pm IST

आन्ध्र प्रदेश में नेल्लोर शहर के बाहरी इलाके पोरलुकट्टा में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से आज दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये।

blast in cracker factory in andhra pradesh- India TV Hindi
blast in cracker factory in andhra pradesh

विजयवाड़ा: आन्ध्र प्रदेश में नेल्लोर शहर के बाहरी इलाके पोरलुकट्टा में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से आज दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल गुन्नी ने बताया कि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। खबर मिलने के बाद नेल्लोर के जिलाधिकारी रेवु मुत्याला राजू और पुलिस अधीक्षक गुन्नी घटनास्थल पर पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री एन चिन्ना राजप्पा ने फोन पर जिला पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और उन्हें घायलों का उचित उपचार कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटना की जांच और इसकी रपट सौंपने का भी निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से चल रहे पटाखा कारखानों का पता लगाने को भी कहा है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में घायल हुये कई लोगों की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत