1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घुसपैठ की आशंका के चलते सरहद पर ऑपरेशन अलर्ट शुरू

घुसपैठ की आशंका के चलते सरहद पर ऑपरेशन अलर्ट शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2016 02:39 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 02:39 pm IST

सीमापार से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर जिले से लगती अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

bsf at jaisalmer border- India TV Hindi
bsf at jaisalmer border

जैसलमेर: सीमापार से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) जैसलमेर जिले से लगती अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बल ने ऑपरेशन अलर्ट के तहत यहां सुरक्षा प्रबंध और अधिक पुख्ता कर दिये हैं।

सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान फ्रंटियर के प्रवक्ता डीआईजी रवि गांधी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल का ऑपरेशन अलर्ट 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। अधिकारी भी अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद रहकर करीब से नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल का ऑपरेशन अलर्ट बुधवार से शुरू हुआ और यह आगामी 19 अगस्त तक चलेगा। हालांकि बीएसएफ पूरे साल तारबंदी पर मुस्तैद रहती है, लेकिन इन दिनों निगरानी कड़ी रहेगी। ऑपरेशन अलर्ट के दौरान कमांडेंट का मुख्यालय सीमा पर रहेगा और वे अलर्ट के दौरान वहीं मौजूद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत