1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तरनतारन में BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

तरनतारन में BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2021 11:56 am IST,  Updated : Jul 31, 2021 11:56 am IST

 बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने बार-बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया। अधिकारी ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की। 

BSF kills two Pakistani infiltrators in Tarn Taran तरनतारन में BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मा- India TV Hindi
तरनतारन में BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया Image Source : PTI

चंडीगढ़. पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएसफ) ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार रात 8 बजकर 48 मिनट पर सीमा के निकट बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने बार-बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया। अधिकारी ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

bsf