1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एम्ब्रायर सौदे में CBI ने प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी दर्ज की

एम्ब्रायर सौदे में CBI ने प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी दर्ज की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2016 02:47 pm IST,  Updated : Sep 17, 2016 02:47 pm IST

CBI सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय से मिले एक संदर्भ पर मंत्रालय के अग्यात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। मंत्रालय ने कहा था कि कंपनी ने बिचौलिये की सेवा ली थी।

cbi registers pleminary enquiry in embraer aircraft deal - India TV Hindi
cbi registers pleminary enquiry in embraer aircraft deal

नई दिल्ली: CBI ने हवाई निगरानी प्रणाली के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को ब्राजील की कंपनी एम्ब्रायर से 20.8 करोड़ डॉलर के 3 विमानों की आपूर्ति के लिए बिचौलिये को कमीशन दिए जाने के आरोपों की तफ्तीश के लिए प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी दर्ज की।

CBI सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय से मिले एक संदर्भ पर मंत्रालय के अग्यात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। मंत्रालय ने कहा था कि कंपनी ने बिचौलिये की सेवा ली थी।

सीबीआई के आरोपों से प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध करने के लिए शिकायत में पर्याप्त सामग्री ना होने पर एजेंसी प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी दर्ज करती है।

प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी दर्ज करने के बाद सीबीआई विभिन्न हितधारकों की जांच करती है, अपराध तक पहुंचने के लिए मामले से संबंधित सामग्री जुटाती है और फिर संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करती है। प्रीलिमनेरी इन्क्वायरी के दौरान एजेंसी ना तो बयान दर्ज कर सकती है और ना ही तलाशी ले सकती है।

ब्राजील के एक अखबार ने सौदे में कमीशन दिए जाने के आरोपों का सबसे पहले दावा किया था। अखबार ने कहा कि एम्ब्रायर ने सउदी अरब और भारत में विमानों की आपूर्ति का सौदा हासिल करने के लिए बिचौलियों की सेवा ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत