1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा का 22वां जिला बना चरखी दादरी, CM खट्टर ने की घोषणा

हरियाणा का 22वां जिला बना चरखी दादरी, CM खट्टर ने की घोषणा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:03 pm IST

भिवानी: दादरी विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रदेश के सबसे बड़े उपमंडल चरखी दादरी को जिला घोषित कर दिया। यह हरियाणा प्रदेश का 22 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि

charkhi dadri- India TV Hindi
charkhi dadri

भिवानी: दादरी विकास रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रदेश के सबसे बड़े उपमंडल चरखी दादरी को जिला घोषित कर दिया। यह हरियाणा प्रदेश का 22 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में यहां जिले की व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि विकास के कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नही रहने दी जाएगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

खट्टर ने कहा कि संघ ने वर्ष 1992 में दादरी को संगठनात्मक रूप से जिला बना दिया था। दादरी क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से जिले की पूर्ण योग्यता रखता है। पिछली सरकारों ने इस बड़े उपमंडल को जनभावना के अनुरूप जिले का दर्जा नहीं दिया गया। भाजपा की सरकार आज से दादरी को प्रदेश का 22वां जिला घोषित करती है।

उन्होंने कहा कि आज से 23 महीने पहले जिन आशाओं व अपेक्षाओं के साथ लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई है तथा उसी के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेन्स के कार्य कर रहे है। भ्रष्टाचार रूपी कैंसर की बीमारी को खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर व्यवस्था को ऑन-लाईन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भर्ती व तबादलों को लोगों ने भ्रष्टाचार का धंधा बना लिया था, यहां तक कि कुछ नेता भी इसमें शामिल हो सकते थे। अब उन्होंने ने केवल लोगों की सुनी है और ऑन-लाईन अध्यापक स्थानातरण नीति लागू की है। इसी प्रकार हरियाणा लोकसेवा आयोग द्वारा हाल ही में हरियाणा सिविल सेवा के साक्षात्कार वाले दिन ही देर रात घोषित ऑन-लाईन परिणामों से लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं, जबकि पहले की सरकारों में एच0सी0एस0 के लिए लाखों रूपये की घूस चला करती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसीलों में ई-रजिस्ट्रेशन लागू की गई है तथा लोगों को रजिस्ट्रियां उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। अब तक भी लगभग 82 विधानसभा का दौरा कर चुकें हैं और भिवानी जिले में केवल तोशाम विधानसभा के क्षेत्र का दौरा शेष है।

मनोहर लाल ने कहा कि आगामी एक नंवबर से हरियाणा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है और अनेक नई घोषणा की जायेंगी। उन्होंने कहा स्नातकोतर बेरोजगार युवाओं को आगामी एक नंवबर से एक नई योजना के तहत अध्यापन का कार्य लिया जायेगा, जिसके तहत उन्हें प्रतिदिन 4 घन्टे विद्यालयों में पढ़ाना होगा। इसकी एवज में 9000 रूपये का मासिक मानदेय दिया जायेगा। इसी प्रकार की 100 घन्टे कार्य लेने की योजना दसवीं व बारहवीं पास युवाओं के लिये भी बनाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम पढ़े लिखे युवाओं को भी उनके हुनर के अनुरूप रोजगार योग्य बनाया जायेगा। इसके लिये पलवल जिले में कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। किसान हित उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंचाई के लिये प्रदेश में पानी की कोई कमी नहीं है। केवल पिछली सरकारों के कु-प्रबन्धन के कारण नहरी पानी का सही बंटवारा नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत