चंडीगढ़: हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड (HBSE ) ने 10वीं कक्षा रेगुलर का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 10वीं बोर्ड में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE ) की आधाकारिक वेबसाइट https://www.bseh.org.in पर क्लिक करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। Haryana board 10th का परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें । इसके बाद आप कक्षा 10वीं का विकल्प चयनित करके संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।मोबाइल फोन पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
7 से 25 मार्च तक चलीं 10वीं की परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट देखने के लिए आपको गूगल ऐप में जाकर Education Board Bhiwani Haryana डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आप अपना रिजल्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं।
जानें कैसा रहा ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम
इस बार ओपन स्कूल 10वीं का परिणाम 12.04 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 17.19 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाईट पर देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव अनिल नागर ने बताया कि ओपन से 23 हजार 969 परीक्षार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें 2,498 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशत्ता 13.62 रही, जबकि लड़कियों की पास प्रतिशतता 6.87 रही।
कल्पना चावला अवॉर्ड से सम्मानित होंगी छात्राएं
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम आनेवाली छात्राओं को कल्पना चावला अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव अनिल नागर ने बताया कि 12वीं ओपन परीक्षा में प्रथम स्थान पर पंकज बेरवाल (फतेहाबाद) एवं शालू सैनी (कुरूक्षेत्र) ने 500 में से 440 अंक, द्वितीय स्थान पर रेखा (हिसार) ने 436 अंक तथा तृतीय स्थान सुगंधा जैन (फतेहाबाद) ने 432 अंक अर्जित करके प्राप्त किया है। 10वीं व 12वीं में ओपन व रेगुलर परीक्षाओं में प्रथम आने वाली छात्राओं को कल्पना चावला पुरस्कार से शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
रेवाड़ी के हरीश शर्मा ने 12वीं में किया टॉप
12वीं कक्षा में रेवाड़ी के हरीश शर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। ओवरऑल रिजल्ट 64.50 फीसदी रहा। पिछले साल के मुकाबले यह 2.10 फीसदी अधिक है। बेटियों ने फिर बेटों को पछाड़ा. 73.44 प्रतिशत बेटियों की तुलना में सिर्फ 57.58 प्रतिशत बेटे पास हुए। प्रदेश के 17 जिलों में 70 प्रतिशत से अधिक लड़कियां पास हुईं।