1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गौहत्या मामले में राजस्थान सरकार करे कार्यवाही: कांग्रेस

गौहत्या मामले में राजस्थान सरकार करे कार्यवाही: कांग्रेस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2016 02:47 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 02:47 pm IST

कांग्रेस ने आज राज्ससभा मे राजस्थान गौहत्या मामले मे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

congress demanded proceedings on rajasthan cow dead case- India TV Hindi
congress demanded proceedings on rajasthan cow dead case

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज राज्ससभा मे राजस्थान गौहत्या मामले मे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने जयपुर के पास हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौत होने का मुद्दा शून्यकाल में उठाया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फर्जी गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं और वह उन्हें ऐसे लोगों का नाम, पता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गायों की मौत के लिए राजस्थान सरकार दोषी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तिवारी ने आरोप लगाया कि मोदी दलितों की रक्षा की बात करते हैं लेकिन गौरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यकों के मारे जाने पर उन्हाने कोई चिंता नहीं जतायी। 

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वहां सुनियोजित तरीके से गायों की जान ली जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 गायें मर रही हैं और कई गायों की हालत गंभीर बनी हुयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत