मुंबई: हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने बुधवार को सवाल उठाया कि देश के कई प्रतिष्ठानों और सरकारी परियोजनाओं का नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर ही क्यों है। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि कुछ लोग मौजूदा हुक्मरानों की नजदीकी हासिल करने के लिए गांधी परिवार को निशाने पर ले रहे हैं। ऐसे लोगों को न तो इतिहास की समझ है, न ही जानकारी।
ऋषि कपूर ने ट्वीट की झड़ी लगा दी। उन्होंने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर रखे गए संपत्तियों-परियोजनाओं के नाम में बदलाव का आग्रह करते हुए इनका नामकरण उन लोगों पर किए जाने की अपील की जिन्होंने 'समाज के लिए योगदान दिया है।'
ऋषि ने मंगलवार रात ट्वीट किया, "हमें देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों-संपत्तियों के नाम समाज में योगदान देने वालों पर रखने चाहिए। हर चीज गंधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं। सोचना लोग।"
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने आगे लिखा, "कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के नामों पर रखे गए संपत्तियों के नाम बदले जाएं। बांद्रा/वरली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड हो। बाप का माल समझ रखा था।"
अभिनेता ने कहा, "इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा क्यों? आखिर महात्मा गांधी या भगत सिह क्यों नहीं, अम्बेडकर क्यों नहीं या मेरे नाम ऋषि कपूर पर क्यों नहीं? काल्पनिक ही सही।"
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने मंगलवार को मांग की थी कि नई दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप के नाम पर कर देना चाहिए। इसी रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय है। इसके बाद ही ऋषि ने ये ट्वीट किए।
अगली स्लाइड में पढ़े और