1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 2 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अयोध्या में एंट्री, सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध

Coronavirus: 2 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अयोध्या में एंट्री, सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 04:43 pm IST

अयोध्या. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने अयोध्या में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर 2 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया है।

Ram Mandir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

अयोध्या. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने अयोध्या में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर 2 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या जनपद के बॉर्डर पर ही रोक कर वापस भेजने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

इतना ही नहीं, अयोध्या जनपद के समस्त होटल, धर्मशाला, लॉज और यात्री निवासों में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग नहीं करने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने अयोध्या जनपद के समस्त मंदिर धार्मिक स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु भीड़ इकट्ठा होना प्रतिबंधित लगा दिया है। आपको बता दें कि रामनवमी मेला 25 मार्च को शुरू हो रहा है और राम जन्मोत्सव 2 अप्रैल को है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत