1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है’

‘गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है’

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2016 06:34 am IST,  Updated : Aug 24, 2016 06:34 am IST

द्वारकाशारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है क्योंकि इसका दूध एक धर्म को मानने वाले लोगों के समान ही दूसरे धर्म को मानने वालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है।

swaroopanand- India TV Hindi
swaroopanand

हरिद्वार: द्वारकाशारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है क्योंकि इसका दूध एक धर्म को मानने वाले लोगों के समान ही दूसरे धर्म को मानने वालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है।

यहां एक बयान में स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि हिंदुओं को भी गाय के दूध से उतना ही प्रोटीन मिलता है जितना मुस्लिमों को । इसलिए यह कहना एकदम सही है कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है । उन्होंने कहा कि कोई किसी भी धर्म से जुड़ा हो लेकिन गाय को बचाना भारतीयों के हित में है। उन्होने कहा कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में गौवध के खिलाफ कानून बनाए गए हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि गौवध के खिलाफ कानूनों को समय समय पर उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गयी लेकिन ऐसी अपीलों को हमेशा खारिज कर दिया गया। स्वरूपानंद ने कहा कि गौवध के खिलाफ कानून बनाने के साथ ही इसके मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत