1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में फिर से कर्फ्यू लगा

जम्मू एवं कश्मीर में फिर से कर्फ्यू लगा

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2016 11:27 am IST,  Updated : Sep 25, 2016 11:27 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद बढ़े तनाव की वजह से रविवार को प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है।

curfew imposed in jammu kashmir kishtawar- India TV Hindi
curfew imposed in jammu kashmir kishtawar

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद बढ़े तनाव की वजह से रविवार को प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस ने शहर में कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन करने की कोशिश करने के आरोप में शनिवार रात को तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि रविवार सुबह को मस्जिदों में हुई घोषणाओं में लोगों से गिरफ्तारियों का विरोध करने का आह्वान किया था। सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिए गए युवकों को बाद में रिहा कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, "उन्हें गैर सामाजिक गतिविधियों की वजह से गिरफ्तार किया गया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत