1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई

पश्चिम बंगाल में डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2016 11:45 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 11:45 am IST

पश्चिम बंगाल में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

Dengue- India TV Hindi
Dengue

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सोमवार को दो और मरीजों की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़ा है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बिस्वारंजन सतपथी ने कहा कि इनमें से एक पीड़ित दमदम और दूसरा उत्तरी 24 परगना बानगांव से है। दोनों ही महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा, "मृतकों की संख्या अब बढ़कर 17 हो गई है। अधिकतर पीड़ित उत्तरी 24 परगना और हुगली जिलों से हैं।"

सतपथी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में डेंगू के 77 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 2,870 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत