1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उबर से दिल्ली के छात्र को मिला 71 लाख रूपये की नौकरी का प्रस्ताव

उबर से दिल्ली के छात्र को मिला 71 लाख रूपये की नौकरी का प्रस्ताव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 02:08 pm IST

नयी दिल्ली: डेल्ही टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी :डीटीयू: के एक छात्र को अमेरिका स्थित टैक्सी एग्रीगेटर उबर से 1,10,000 अमेरिकी डॉलर :करीब 71 लाख रूपये: का सालाना पैकेज मिला है। वसंत कुंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का

sidharth-Uber- India TV Hindi
sidharth-Uber

नयी दिल्ली: डेल्ही टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी :डीटीयू: के एक छात्र को अमेरिका स्थित टैक्सी एग्रीगेटर उबर से 1,10,000 अमेरिकी डॉलर :करीब 71 लाख रूपये: का सालाना पैकेज मिला है। वसंत कुंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र रहा सिद्धार्थ डीटीयू में कंप्यूटर साइंस का अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है।

सिद्धार्थ ने बताया कि उबर टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक लाख दस हजार यूएस डॉलर (73 लाख रुपये लगभग) का मूल वेतन और वर्ष में लगभग इतना ही स्टॉक और शेयर और अतिरिक्त लाभांश देने की बात कही है। यह कुल मिलाकर लगभग सवा करोड़ होगा।

इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं दिया जा सकता, बल्कि इसमें सभी की भूमिका है। 22 साल के सिद्धार्थ के पिता एक कंसल्टेंट हैं जबकि मां एक फ्रीलांस ट्रांसक्राइबर हैं।

ज्ञात हो कि 2015 में डीटीयू के ही छात्र चेतन कक्कड़ को गूगल ने सवा करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। सिद्धार्थ डीटीयू से बीटेक कंप्यूटर साइंस फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं।

इस नौकरी को सिद्धार्थ अक्टूबर महीने में सेंट फ्रांसिस्को में ज्वाइन करेंगे। सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले साल इस कंपनी में इंटर्नशिप की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत