1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह कड़ाके की ठंड, UP में शून्य तक गिरा पारा

दिल्ली में सुबह कड़ाके की ठंड, UP में शून्य तक गिरा पारा

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2017 11:06 am IST,  Updated : Jan 14, 2017 11:06 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "आज

Delhi Cold- India TV Hindi
Delhi Cold

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "आज सुबह आसमान साफ ही रहेगा लेकिन दोपहर में बदली छाई रह सकती है।" राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 97 फीसदी जबकि दृश्यता 300 मीटर रही।

यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 25 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में शून्य तक गिरा पारा

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि गुरुवार और शुक्रवार की रात पारा शून्य तक गिर गया और अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। साइबेरियन व स्थानीय हवाओं की आपसी क्रिया से पैदा हुए विंड चिल्ड इफेक्ट के कारण पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता के मुताबिक 19 जनवरी तक न्यून्तम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में कोहरा बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में पारा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 1.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत