नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शनिवार को कंटेनर डिपो से गैस लीक होने की वजह से 200 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव की यह घटना एक स्कूल के पास में हुई जिसके कारण इससे सबसे ज्यादा बच्चे ही प्रभावित हुए हैं। गैस रिसाव की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। (क्या आप बिना टिकट ट्रेन में कर कहे हैं यात्रा?...कोई बात नहीं, नहीं होगा जुर्माना)
पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है। 100 से अधिक बच्चों को स्कूल से निकाला गया है। अस्पताल के मुताबिक सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पुलिस और बचाव दल उपस्थित हैं। राहत कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं। जिस कंटेनर से गैस लीक हुआ वह हेमा लॉजिस्टिक का बताया जा रहा है। गैस लीक के बाद करीब 1 किलोमीटर के इलाके को पुलिस ने एहतियातन बंद कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक गैस रिसाव होने की घटना तुगलकाबाद के पुल प्रह्लादपुर रेलवे कॉलोनी में हुई है। जिन कंटेनरों से गैस का रिसाव हुआ है वह रानी झांसी कन्या सर्वोदय स्कूल के पास में स्थित थे। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों ने आंख और गले में जलन की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अपोलो, बत्र और मजीदिया अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन को मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी