1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बच्ची के सामने पिता ने किया नानी का कत्ल

VIDEO: बच्ची के सामने पिता ने किया नानी का कत्ल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2016 09:30 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 09:31 pm IST

दिल्ली: यहां एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वकत की है जब पत्नी को वापस ले जाने के लिए पति अपने ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पति-पत्नी के

murder- India TV Hindi
murder

दिल्ली: यहां एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वकत की है जब पत्नी को वापस ले जाने के लिए पति अपने ससुराल पहुंचा था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, सास ने बीच-बचाव किया तो दामाद ने उसे गोली मार दी।

आरोपी ने जब सास को गोली मारी उस वक्त हत्या के वक्त मासूम बेटी मौके पर मौजूद थी। जिस मासूम को अभी जिंदगी और मौत का मतलब भी ठीक से नहीं पता होगा लेकिन छोटी सी उम्र में इसने वो खौफनाक मंजर देखा है जिसे ये शायद ही भूल पाए। मर्डर भी किसी और ने नहीं बल्कि इस मासूम के पापा ने ही किया।

वारदात दिल्ली के भारत नगर इलाके की है जहां पति-पत्नी के झगड़े के बीच दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। कत्ल का इल्जाम रमन बेनीवाल नामक शख्स पर है। रोहिणी में रहने वाला रमन पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। रमन और चांदनी ने करीब 12 साल पहले लव मैरिज की थी उनकी 2 बेटियां भी है। आरोपों के मुताबिक रमन को शराब पीने की लत थी और शक की वजह से पत्नी से झगड़ा करता था। करवाचौथ के अगले दिन चांदनी दोनों बेटियों के साथ मायके आ गई थी।

सास को गोली मारने के बाद रमन भागने की कोशिश करता है लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन वारदात के बाद से चांदनी का परिवार सदमे में है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत