1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR का सबसे ठंडा दिन आज, पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

दिल्ली-NCR का सबसे ठंडा दिन आज, पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 11, 2017 09:26 am IST,  Updated : Jan 11, 2017 09:26 am IST

दिल्ली और NCR में आज सबसे सर्द दिन है। कंपकंपानी वाले ठंड के साथ साथ कई जगहों पर कोहरा भी छाया हुआ है। तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंचा गया है। आशंका है कि आज तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है।

delhi records coldest day and 5 dead in shimla- India TV Hindi
delhi records coldest day and 5 dead in shimla

नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली और NCR में आज सबसे सर्द दिन है। कंपकंपाने वाली ठंड के साथ-साथ कई जगहों पर कोहरा भी छाया हुआ है। तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। आशंका है कि आज तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कोहरे की वजह से दिल्ली से चलने वाली 7 ट्रेन को कैंसल कर दिया गया है, 21 ट्रेन देरी से चल रही हैं जबकि नौ ट्रेन को रीशिड्यूल किया गया है।

शिमला में ठंड से 5 की मौत

भारी बर्फबारी से हिमाचल के शिमला, चहल, डलहौजी, चंबा और मनाली में बुरा हाल है। बर्फबारी से पानी बिजली पूरी तरह से ठप है वहीं कई जगहों पर बर्फबारी की वजह से अब भी रास्ते बंद हैं जिसकी वजह से सैंकड़ों सैलानी फंसे हुए हैं। इसी बीच शिमला में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाने से 5 लोगों की मौत हो गई।

बताया गया है कि पांचों की मौत दम घुटने से हुई। अंगीठी से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से पांचों लोग नींद में ही बेहोश हुए और फिर सुबह तक पांचों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। शिमला में कारपेंटर का काम करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत