1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की टीना डाबी बनी IAS की टॉपर, मिलिए UPSC के टॉप थ्री से

दिल्ली की टीना डाबी बनी IAS की टॉपर, मिलिए UPSC के टॉप थ्री से

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2016 09:30 pm IST,  Updated : May 10, 2016 09:37 pm IST

नई दिल्ली: सिविल सर्विस एक्जाम के फाइनल रिजल्ट आज आ गए हैं। सबसे खास बात रही कि एक लड़की टीना डाबी ने IAS की ये परीक्षा टॉप की है। टीना डाबी दिल्ली से हैं। जबकि

toppers- India TV Hindi
toppers Image Source : PTI

नई दिल्ली: सिविल सर्विस एक्जाम के फाइनल रिजल्ट आज आ गए हैं। सबसे खास बात रही कि एक लड़की टीना डाबी ने IAS की ये परीक्षा टॉप की है। टीना डाबी दिल्ली से हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर के अतहर आमिर दूसरे नंबर के टॉपर रहे। टीना डाबी तो पहली बार इस सबसे बड़े एक्जाम में बैठीं और पहली बार में ही उन्होंने टॉप भी कर लिया।

इस कामयाबी की खुशी टीना के चेहरे से, उसकी बातों से छलक रही है। उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 22 साल की टीना ने कामयाबी का वो आसमां छू लिया है जहां पहुंचना किसी के लिए भी एक सपना होता है। जहां पहुंचने का ख्वाब इस देश के लाखों-करोड़ों युवा देखते हैं। दिल्ली की टीना डाबी ने पहली ही कोशिश में वो मंजिल हासिल कर ली। टीना डाबी UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा की इस साल की टॉपर बनी हैं।

मेरी बेटी मेरी हीरो है

tina dabi
tina dabi

टीना डाबी की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज की ग्रेजुएट हैं। अब उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर ली है। बेटी की इस कामयाबी से पूरा परिवार गदगद है। टीना ने इसका क्रेडिट अपनी मां को दिया वहीं उनकी मां का कहना है कि मेरी बेटी तो मेरी हीरो है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए दूसरे नंबर पर रहे कश्मीर के अतहर के बारे में-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत